गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दो महीने बाद बिहार के पूर्व CM और HAM के प्रमुख जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने बीते दिन मंगलवार को नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. इसी के साथ उनके भाजपा का दामन थामने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”वे बड़े हैं, वे कुछ भी कह सकते हैं। अब राज्य में काम हो रहा है या नहीं हो रहा है इसका अगर ठीक से आंकलन किया जाए तो पता चल जाएगा कि कितना काम हो रहा है”बेटे के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा ”हमने इतने दिन उन्हें देखा परखा फिर जाकर यह निर्णय लिया कि अब इन्हें छोड़ना ही पड़ेगा। यह जनता की आवाज़ थी। नीतीश कुमार को हमने अपनी बातें कही, उन्होंने कहा कि पार्टी में आ जाएं या फिर बाहर चले जाएं। चाहे ललन सिंह हो, तेजस्वी यादव हो या नीतीश कुमार हो मुझे किसी से व्यक्तिगत परेशानी नहीं है लेकिन जनहित के साथ समझौता नहीं होगा। बता दें की नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 जून को होने वाला है। राज्यपाल सुबह साढ़े दस बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। जानकारी के अनुसार 3 विधायकों को मंत्री पद के लिए शपथ दिलाई जाएगी।



