पूर्वी सिंघभूम: विधायक, घाटशिला सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा मुसाबनी प्रखण्ड के माटिगोड़ा एवं दक्षिण इचड़ा पंचायत में आयोजित शिविर में धोती साड़ी, जॉब कार्ड, साइकिल एवं अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया।विधायक समीर मोहंती द्वारा बहरागोड़ा प्रखण्ड के पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति एवं स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।चाकुलिया के चंदनपुर एवं श्यामसुंदरपुर में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। विधायक समीर मोहंती द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया.
बोड़ाम प्रखण्ड के गौरडीह पंचायत में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं फुलो झानो आशीर्वाद योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के लाभुकगण तथा स्कूल के बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किया गया ।पोटका प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में छात्रा हेमा सरदार और छात्र शक्ति पद सरदार को ऑन द स्पॉट जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया ।बोड़ाम प्रखण्ड के गौरडीह पंचायत में आयोजित शिविर में महिला समूह की सदस्य सुनीता महतो ने क्रेडिट लिंकेज ऋण मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पशुपालन के क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ाने की इच्छा जाहिर की।



