FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के पहले मैच में जर्मनी ने चिली पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की

0

रांची: 13 से 19 जनवरी तक चलने वाले FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच की शुरुआत आज मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोहराबादी में हो चुकी है. पहला मैच जर्मनी और चिली के बीच खेला गया।रांची में आज से शुरू हुए FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के पहले मैच में जर्मनी ने चिली पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जर्मनी की सोनजा जिम्मरमेन को प्लेयर ऑफ दि मैच का खिताब दिया गया।टूर्नामेंट की टॉप-3 टीमों को जुलाई-अगस्त में होने जा रहे पेरिस ओलिंपिक का टिकट मिलेगा। मैदान में आठ टीमों में पूल ए में दुनिया की नंबर 5 जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य शामिल हैं, जबकि मेजबान भारत को न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली के साथ पूल बी में रखा गया है। टूर्नामेंट में केवल शीर्ष 3 टीमें ही क्वालीफिकेशन में जगह बनाएंगी।भारतीय टीम अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका से भिड़ेगी, इसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा जबकि सेमीफाइनल 18 और फाइनल 19 जनवरी को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here