गढ़वा: आजादी के लगभग 8 दशक बाद आज रजबंधा के उड़दाहा टोला को ढिबरी युग से मिली आजादी

0
mithilesh thakur

गढ़वा: आजादी के लगभग 8 दशक बाद आज गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम रजबंधा के उड़दाहा टोला को ढिबरी युग से आजादी मिली। आज झमाझम बारिश के बीच उत्साह से सराबोर ग्रामीण जनों की उपस्थिति में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विद्युतीकरण के उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा पूर्व के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते आजादी के बाद आज तक उड़दाहा टोला बिजली सुविधा से वंचित था। क्षेत्र की जनता से गांव तक बिजली पहुंचाने का वादा किया था, वह आज पूरा हुआ है। आप सभी से किए हर एक वादे को पूरा करने की दिशा में हम निरंतर काम कर रहे हैं। अपने एक-एक वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। सीएम हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी ”गढ़वा जिले के रजबंधा गांव के वासियों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here