Gumla : शुक्रवार को जिले में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन जिला विज्ञान केंद्र में किया गया। इस अवसर पर विज्ञान केंद्र में भ्रमण के लिए आए विद्यार्थियों के बीच चित्रकला,निबंध,भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ”शानदार! गुमला जिले के सरकारी स्कूल के हमारे विद्यार्थियों द्वारा विगत दो वर्षों से ISRO केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण भी किया जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में झारखण्ड की बेटियों की जिज्ञासा अत्यंत हर्ष देने वाली है। अन्य जिलों को भी ऐसे आयोजनों को लेकर बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।सभी को बधाई और जोहार!”




