गुरुवार को झांसी में उमेश पाल हत्याकांड में फरार असद अहमद का एनकाउंटर हो गया। बेटे के एनकाउंटर की सूचना पर अतीक अहमद प्रयागराज स्थित कोर्ट रूम में चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसकी तबीयत बिगड़ गई है,अतीक की आंख से आंसू नहीं रुक रहे हैं। अतीक का भाई अशरफ भी शांत होकर खड़ा हुआ है। असद अतीक अहमद के पांच बेटों में तीसरा है. 24 फरवरी को दिनदहाड़े उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या कर दी गई थी.असद उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम था. उमेशपाल हत्याकांड के 48 दिन बाद असद का एनकाउंटर हुआ है. उमेश पाल की पत्नी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा “उन्होंने (सीएम) जो किया है वो ठीक किया है, उन्होंने हमारे सुहाग के कातिलों को सजा दिलायी है. इंसाफ तो हुआ ही है, हम मांग करेंगे कि इंसाफ आगे भी हो. पुलिस कर्मियों ने बहुत सहयोग किया है. हमने माननीय मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा करते हैं. प्रशासन हमें न्याय दिला रहा है. उन्हें (उमेश पाल) की आत्मा को शांति मिल जाएगी. मैं माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं.”अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना रिऐक्शन देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए।



