नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, होलोग्राम घोटाला,साहिबगंज में बजरंगबली जी की प्रतिमा खंडित पर मरांडी का फूटा गुस्सा,राज्य सरकार को घेरा

0

इस बार एक नहीं बल्कि एक साथ तीन-तीन मुद्दों को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का गुस्सा फूटा है। साहिबगंज हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा साहिबगंज में रामनवमी विसर्जन की शोभायात्रा में पथराव के बाद अब बजरंगबली जी की प्रतिमा खंडित करने का दुःसाहस।प्रशासनिक निकम्मेपन से लोग अक्रोशित हैं।जिले में इंटरनेट बंद करना पड़ा है।रामनवमी की घटना के बाद भी साहिबगंज जिला प्रशासन की अगंभीरता का दुष्परिणाम जनता को झेलना पड़ रहा है।इस रामनवमी में पूरे राज्य में विधि व्यवस्था की पोल खुल गई है।आज सोरेन सरकार में झारखंड के हिंदुओं को अपना त्योहार मनाने में भी डर लग रहा है।राज्य के भ्रष्टाचार के जिस केंद्र बिंदु साहिबगंज में पूरा का पूरा प्रशासनिक महकमा केवल भ्रष्टाचारियों को बचाने को ही अपना ड्यूटी मानता हो, वहां कानून व्यवस्था की और क्या उम्मीद की जा सकती है?

वहीँ एक दूसरे मुद्दे पर उन्होंने कहा रजरप्पा मंदिर जा रही एक नाबालिग के साथ अधेड़ रहीम अंसारी और बीरबल मांझी ने जबरन जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।वहीं गढ़वा में एक आदिवासी युवती को दरिंदों ने घर से अगवा कर जंगल ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया।राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में विफल सोरेन सरकार के लिए इनके पूरे शासनकाल में कभी भी संवेदनशील मुद्दा रहा ही नहीं।हर घटना के बाद जांच के नाम पर थोड़ी बहुत कार्रवाई के बाद फिर प्रशासन सुस्त पड़ जाती है।झारखंड में बेटियां सुरक्षित रहे, निर्भीक होकर कहीं भी जा सके, यह सुरक्षा की भावना आजतक यह सरकार विकसित नहीं कर सकी।

तो तीसरे मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया इस प्रकार रही- झारखण्ड में शराब घोटाला के साथ हो रहा है होलोग्राम घोटाला!सात साल से होलोग्राम के सुचारू रूप से सप्लाई कर रहे नासिक स्थित सरकारी प्रेस आपूर्तिकर्ता कंपनी को एकाएक हटाकर 2022 मार्च से वेणु गुप्ता की निजी कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी एंड सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को सप्लाई का ठेका क्यों दिया गया? आरोप है कि ज़्यादा पैसा लेकर शराब आपूर्तिकर्ताओं को बड़े पैमाने पर अतिरिक्त होलोग्राम मुहैया करा कर झारखंड में भी करोड़ों का वार-न्यारा हुआ है? वेणु गुप्ता की कंपनी पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर अभी ED की छापेमारी और जाँच चल रही है और पूछताछ हो रही है।गुप्ता जी की धमाचौकड़ी झारखंड के उत्पाद विभाग में भी अक्सर देखी जाती रही है। वेणुगुप्ता से पूछताछ में झारखंड में उनकी पंहुच, रिश्ते, मददगारों और इसके बल पर हुए हेराफेरी की जाँच भी ईडी को करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here