25 फरवरी रविवार शाम को देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हादसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के 4 सितारों समेत नौ की मौत हो गई है.एक साथ भोजपुरी के चार लोगों की मौत ने पूरे इंडस्ट्री को दहला कर रख दिया है।इस हादसे में भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस और पॉपुलर वेब-सीरीज ‘पंचायत 2’ फेम आंचल तिवारी, सिंगर छोटू पांडे, विमलेश पांडे, सिमरन श्रीवास्तव की मृत्यु हो चुकी है.अन्य मृतक में प्रकाश राम, अनु पांडे, दधिबल सिंह, बागीश पांडे और सत्य प्रकाश मिश्रा शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को गाड़ी से निकाला। करीब आठ लोगों एक गाड़ी में जा रहे थे, जिसकी टक्कर पहले एक मोटरसाइकिल से हुई। जिसके बाद दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों दूसरी लेन में चले गए जहां एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी। मोटरसायकिल चालक के साथ ही गाड़ी में बैठे आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव समेत आठ लोगों की मौत हो गई।



