आदिवासियों के साथ गाली-गलौज करने वाले थाना प्रभारी लाइन हाजिर, मामला MLA शिल्पी द्वारा विधानसभा में उठाने के 24 घंटे के अंदर रांची SSP द्वारा करवाई

0

रांची : गाली-गलौज के मामले में पु०नि० लक्ष्मीकांत सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दण्ड के लिए विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है ।आदिवासियों के साथ गाली गलौज, अभद्र भाषा और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई करते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।उनके खिलाफ इस मामले तथा एक अन्य मामले में जांच चल रही है। बता दें कि आदिवासी समाज को अपशब्द कहते हुए उनका विडियो हाल में ही वायरल हुआ था।वायरल वीडियो में वो कोकर की पीड़िता मीना देवी व उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं.मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने यह मामला विधानसभा में उठाया था साथ ही संसदीय कार्य मंत्री से ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई इसी सत्र के अंदर करने की मांग की थी.जिसके बाद 24 घंटे के अंदर रांची एसएसपी द्वारा थानेदार पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की गई है। बता दें कि शिल्पी नेता तिर्की ने सदन में मामला उठाते हुए कहा था कि पिछले दिनों रांची में एक घिनौना मामला सामने आया है। जिसमें अपने जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर कार्रवाई करने गए आदिवासियों के साथ अभद्र भाषा, जाति सूचक शब्दों का गाली गलौज करते सदर थानेदार का वीडियो खूब वायरल हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here