झारखण्ड सरकार स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 10 (दस) शैया अस्पताल, पतराहातू, सिल्ली, राँची के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की गरिमामई उपस्थिति में मुख्य अतिथि डॉ० इरफ़ान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा किया गया। साथ में कांग्रेस विधायक दल के उप-नेता राजेश कच्छप, कांके विधायक श्री सुरेश बैठा, सिल्ली, विधायक श्री अमित महतो, श्री सच्चिदानंद चौधरी, श्री बृजेंद्र प्रसाद सिंह, श्री अभिलाष साहू, डॉ० राकेश किरण महतो, श्री विजय सिंह मौजूद रहे।




