असम में आज 5.6 तीव्रता का आया भूकंप,कोई बड़े नुकसान नहीं

0
assam cm

असम में रविवार (14 सितंबर) शाम 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इससे कई जिलों में दहशत फैल गई। असम के अधिकारियों ने बताया कि तत्काल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के कारण कई सेकंड तक असम की धरती हिलती रही। लोग डर के मारे अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा”असम में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था। अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं।”बता दे कि सिलीगुड़ी में शाम 4.41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र असम के धेकियाजुली से 16 किलोमीटर दूर था। भारत के अलावा नेपाल बांग्लादेश भूटान म्यांमार और चीन में भी झटके महसूस हुए जिससे लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here