बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी जिस कारण उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है. इसके पहले एम्स के आइसीयू से ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्तीफा देने के लिए पार्टी प्रमुख को पत्र लिखा था।



