रांची: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ रांची में युवा फाउंडेशन का दौरा किया। कार्यक्रम के दौरान वे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चियों के साथ खेलते नजर आए.सचिन ने बताया, “हमारा फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में काम करता है। हम युवा फाउंडेशन का सहयोग कर रहे हैं। यहां आकर मुझे युवा फाउंडेशन के बारे में बहुत कुछ पता चला। बच्चों को खेलते हुए देखकर मुझे अपना बचपन याद आ गया। इनके साथ मैंने जन्मदिन का केक भी काटा।”



