G-20 Summit में भाग लेने के लिए पहले डेलीगेट पहुंचे रांची

0

रांची: 02-03 मार्च 2023 को रांची, झारखंड में प्रस्तावित G-20 Summit में भाग लेने के लिए पहले डेलीगेट रांची पहुंच चुके हैं।ब्राज़ील के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी के रांची पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री किशोर कौशल ने होटल रेडिसन ब्लू में ब्राजील के प्रतिनिधि का स्वागत किया। उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त Liasion officer को अपने कार्य एवं दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन करते हुए डेलीगेट का अच्छी तरह से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।G-20 Summit में भाग लेने के लिए G-20 देशों के और भी डेलिगेट्स एवं MEA & DST Officials कल दिनांक 01 मार्च 2023 को भी रांची पधारेंगे। होटल रेडिसन ब्लू और चाणक्य बीएनआर में इन सभी के आवासन की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here