रांची पुलिस द्वारा त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के कन्या स्कूल के छात्राओं के साथ छेड़खानी एंव अश्लील हरकत करने वाले अपराधी मो० फिरोज अली लोअर बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है एवं घटना को अंजाम देने में प्रयोग किए गए स्कूटी भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी फिरोज अली को सोमवार को जेल भेजा गया। फिरोज अली हिंदपीढ़ी के नाला रोड के गली नंबर आठ का रहने वाला है। फिरोज अली ने रविवार देर रात को खुद ही सरेंडर कर दिया था और अपनी गलती को भी स्वीकारा था। इस छेड़खानी मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया थ।वहीं सिटी SP ने आज प्रेसवार्ता में कहा है कि रांची की बेटियां डरें नहीं, वे हमारी ज़िम्मेदारी हैं।




