देवेंद्रनाथ महतो समेत छात्रों पर ला*ठीचार्ज की जयराम महतो ने की निंदा, कहा ”परीक्षा में धांधली का CBI जांच हो”

0
Jairam Mahato

रांची :पुलिस द्वारा देवेंद्रनाथ दा समेत कई छात्रों पर लाठीचार्ज की डुमरी विधायक जयराम महतो ने निंदा करते हुए कहा ”JSSC CGL रद्द को लेकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का घोर निंदा करते है,हमारे देवेंद्रनाथ दा समेत कई छात्रों को काफी चोट लगी है राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। अफसरशाही पूरे चरम पर है. लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.परीक्षा को रद्द करने एवं हुए धांधली का सीबीआई जांच की मांग करता हूँ। छात्रों के मुद्दों के साथ कल भी था आगे भी रहूंगा। मैं इस पूरे घटना क्रम की कड़ी निंदा करता हूँ। लड़ाई जारी है, जय झारखण्ड”

बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC ) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2023 में सफल हुए 2231 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम रांची के नामकुम स्थित JSSC कार्यालय में आज 16 दिसंबर से शुरू हो गया है। लेकिन छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत कुछ छात्र संगठनों की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विरोध किया गया। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की है। अपनी मांगों के समर्थन में देवेंद्रनाथ महतो कई समर्थकों से सड़क पर उतरे, लेकिन इस बीच इसके विरोध में पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।बता दें कि शनिवार सुबह साढ़े 5 बजे से 20 दिसंबर रात 8 बजे तक JSSC कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय नामकुम के पास अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के द्वारा अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए BNS की धारा 163 (144CRPC) लागू किया गया है। जेएसएससी ने 16 से 20 दिसंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित 2,231 अभ्यर्थियों को बुलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here