सुपौल के इस्लामपुर वार्ड-18 में लगी आग, आधा दर्जन घर व मवेशी जले

0

Islamapurनगर परिषद् अंतर्गत इस्लामपुर वार्ड-18 में लगी भीषण आग में आधा दर्जन घर समेत कई मवेशी जलकर राख हो गया है। बताया गया है कि मवेशी समेत लोगों की लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। लोगों ने बताया यह आग रात के करीब 1 से 2 बजे लगी थी, जिससे अफरातफरी मच गई। वार्ड के निवासियों में शामिल दिलशाद, मो. इलियास समेत अन्य लोगों ने बताया कि रात में जब वो सो रहे थे, तब अचानक ही आग लग गई। जब लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। वहीं, लोगों ने कहा कि इस अगलगी की घटना में उनका रुपया-पैसा समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाई जाए, ताकि राहत मिल सके। ranjana pandey