प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ह*त्या की धमकी देने के आरोप में मोहम्मद रसूल कद्दारे नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। दरअसल मोहम्मद रसूल कद्दारे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह त*लवार पकड़े हुए और पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ यादगिरी के सुरपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 25(1)(बी) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।रसूल, जो कर्नाटक के यादगीर जिले के रंगमपेट का निवासी है, कथित तौर पर हैदराबाद में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है।उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कसम खाई थी कि अगर केंद्र में कांग्रेस सरकार दोबारा सत्ता में आई तो वह पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को मार डालेगा। अब हटाए जा चुके एक वीडियो में रसूल को तलवार लहराते हुए देखा गया था।



