सोशल मिडिया पर लगा रहा था ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, सी पी सिंह की शिकायत के बाद फ़रहान मलिक गिरफ़्तार

0
cp singh

रांची: भाजपा विधायक सी पी सिंह ने झारखण्ड पुलिस और रांची पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की थी कि ”ध्यान दें – फ़रहान मलिक, रांची निवासी ने अपने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की हैं, वे बेहद भड़काने वाली एवं राष्ट्रीय सुरक्षा व भारत की संप्रभुता से जुड़ा है। इंस्टाग्राम पर ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा, भारतीय सेना का अपमान, और सबसे गंभीर उसने वह झंडा साझा किया है, जो ISIS, तालिबान, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है। यह न केवल खुला राष्ट्रद्रोह है, बल्कि एक आतंकवादी मानसिकता का स्पष्ट संकेत भी है। यह मामला केवल एक युवक का नहीं, बल्कि उस ज़हरीली विचारधारा को दर्शाता है जो कुछ मौलानाओं और मदरसों के माध्यम से युवाओं के मन में भरी जा रही है। समय है कि इस युवक को तुरंत गिरफ़्तार कर पूरी गहराई से जांच हो, कहीं यह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से तो नहीं जुड़ा हुआ है? ऐसी सोच, ऐसे इरादे और ऐसे लोगों को अगर आज सबक नहीं सिखाया गया, तो कल यह बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। देश को बचाना है, तो कठोर कदम अभी उठाने होंगे।”

जिसके बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचित किया ”महाशय, इस मामले को त्वरित संज्ञान लेते हुए, व्यक्ति को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है और आगे की करवाई की जा रही है।”

रांची विधायक सी पी सिंह ने रांची पुलिस को धन्यवाद है ”इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फ़रहान मलिक को गिरफ़्तार करने पर रांची पुलिस को धन्यवाद। मुझे पूरी उम्मीद है कि रांची पुलिस इस मामले में सख्त और ठोस कानूनी कार्यवाही कर एक मजबूत संदेश देगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here