श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके मशहूर एक्टर ने पत्नी पर लगाया मेन्टल टॉर्चर का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

0

टीवी सीरियल महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर इन दिनों अपनी पत्नी के चलते सुर्खियों में है। हाल ही में एक्टर ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मशहूर एक्टर नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस स्मिता भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने इपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें पत्नी स्मिता भारद्वाज द्वारा लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, नीतीश भरद्वाज ने भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र को मेल लिखकर उनसे मदद मांगी है। एक्टर का कहना है कि उनकी पत्नी उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है औऱ तो और उनकी पत्नी उनकी जुड़वा बेटियों से मिलने भी नहीं देती। वहीं अब इस मामले की जांच का जिम्मा एडीशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित को सौंपा गया है।भोपाल पुलिस के कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हमें नीतीश भारद्वाज से शिकायत मिली है. मामले की जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here