Encroachment removal campaign will start in Ranchi from today
रांची की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के तमाम प्रयास के बाद भी सड़कों से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद कुछ समय के लिए सड़कें अतिक्रमणमुक्त रहती हैं, फिर सड़कों पर दुकानें सज जाती हैं। कचहरी चौक से सर्जना चौक तक को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इसके बाद भी सड़क पर फुटपाथ दुकानें लग रही हैं। इसे लेकर नगर निगम आज शुक्रवार से अभियान चलायेगा।
कचहरी चौक से सर्जना चौक तक फुटपाथ दुकान लगाने पर रोक
रांची शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में रांची नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से पिछले 10 दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन टीम के जाते ही दुकानदार फिर से सड़क किनारे दुकान सजा लेते हैं। इसे देखते हुए अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक तक सड़क पर फुटपाथ दुकानें लगाने पर रोक लगा दी है।
Encroachment removal campaign will start in Ranchi from today
इसे भी पढ़ें : रांची के टेंडर हार्ट स्कूल की प्रिंसिपल गार्गी मंजू का निधन



