चाईबासा: आज सुबह-सुबह हुई झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में कई माओवादियों के घायल होने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक़, मुठभेड़ चाईबासा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई.बताया जाता है कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. हालांकि मुठभेड़ की कोई आधिकारिक पुष्टि की सूचना नहीं है. जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बल शुक्रवार तड़के सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कई माओवादियों के घायल होने की खबर है.



