‘एलॉन मस्क’ के ट्वीट की भाषा शनिवार की सुबह चर्चा की वजह बन गई क्योंकि एलॉन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर अचानक से हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट देखे जाने लगे जो कि तेजी से वाइरल भी होने लग गए। लोग ट्वीट के मजे लेने लगे, कितने लोगों को लगा शायद एलॉन मस्क का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है पर माजरा कुछ और ही था. दरअसल ट्विटर यूजर iawoolford ने अपने अकाउंट का नाम बलदकर एलॉन मस्क कर दिया. जो की ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क के ट्विटर अकाउंट का नाम है, ट्विटर यूजर iawoolford ने एलॉन मस्क की DP और कवर फोटो लगाकर एलन मस्क की ट्विटर अकाउंट की तरह look दे दिया. बता दें कि ये नकली एलोन मस्क अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर इयान वुलफोर्ड हैं. वे ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न स्थित La Trobe University में हिंदी और साउथ एशियन कोर्स पढ़ाते हैं. उन्हें सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि उर्दू, संस्कृत, भोजपुरी, मैथली और पर्शियन की जानकारी है. La Trobe University के साथ वो जनवरी 2014 से काम कर रहे हैं. वुलफोर्ड हिंदी और भोजपुरी दोनों भाषा में कई ट्वीट मस्क के नाम पर किए थे.जिसके बाद वुलफोर्ड यानि की नकली एलोन मस्क का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.






