झारखंड में फिर मंडराया बिजली का संकट, जानिये कारण

0
electrictcity problem in jharkhand

TNM’12 DEC; झारखंड में एक बार फिर बिजली की आपूर्ति में रुकावट आयी है। मांग की तुलना में बिजली की आपूर्ति 330 से 370 मेगावाट तक कम होने से शहर से लेकर गांव तक लोड शेडिंग की नौबत आ रही है। स्थिति बिगड़ने के कारण राजधानी रांची में भी लोड शेडिंग करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सात घंटे या इससे भी अधिक और शहरों में चार घंटों तक की बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) के निदेशक केके वर्मा का कहना है कि बिजली संकट की स्थिति अस्थाई है और इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। राज्य में बिजली संकट कई कारणों से बन गया है और यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में कनकनी बढ़ने पर रूम हीटर, गीजर का उपयोग बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ेगी। ऐसी स्थिति में आपूर्ति और उपलब्धता में सुधार नहीं होने पर राज्य में बिजली संकट और गहरा सकता है। इस समय राज्य में बिजली की मांग 1500 मेगावाट तक पहुंच रही है। दिन के वक्त बिजली मांग की तुलना में करीब 370 और शाम में 330 मेगावाट कम उपलब्ध हुई। एनटीपीसी के ओडिशा स्थित एक संयंत्र से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण राज्य को बिजली कम मिल रही है। TNM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here