रामगढ़ में जंगली हाथियों के झुंड ने बुजुर्ग महिला को मार डाला

0

रामगढ: हाथियों के झुंड ने आज सुबह एक बुजुर्ग महिला को मार डाला और रामगढ़ जिला अंतर्गत गोला प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाके में दहशत फैलाना शुरू कर दिया.ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड को भगाने का प्रयास शुरू करे.शुक्रवार की अहले सुबह रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के साड़म पंचायत के पत्थलगढ़ा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में शौच के लिए जा रही 65 वर्षीय महिला रमणी देवी को उठाकर पटक दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.पूर्व विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो और गोला मध्य पूर्वी जिला परिषद प्रत्याशी मनोज पुजहर तुरंत मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और मुआवजे की मांग की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here