Education Minister Jagarnath Mahto threatened to kill
बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एक पत्र के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। पत्र में इंटर और डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी दी गई है। ये पत्र पिछले दो दिनों से शिक्षा मंत्री के आवास पर आ रही है। तीन पन्नों का यह पत्र उनके पास अलग-अलग दिन आया है।पत्र में कहा गया है हमलोग उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के लोग काॅलेजों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। पत्र के अंत में फारवर्ड ग्रुप बिहार, यूपी, एमपी लिखा गया है। पत्र में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद भी लिखा गया है। बोकारो के एसपी को इस पत्र के बारे में जानकारी दे दी गयी है। साथ ही रांची स्थित आवास पर पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गयी है। मामले पर जांच शुरू कर दी गयी है।
Education Minister Jagarnath Mahto threatened to kill
इसे भी पढ़े : मुख्यमंत्री से CCL रांची के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने की मुलाकात


