PMLA court directs jail superintendent Hamid Akhtar to appear in court
आरोपियाें द्वारा जेल में जश्न मनाने व उनकी गतिविधियों की जानकारी के लिए होटवार जेल अधीक्षक हामिद अख्तर से जेल का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को लेकर ईडी द्वारा कई बार आग्रह किया गया इसके बावजूद अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराई। मंगलवार को ईडी के अधिकारी सुबह के समय फुटेज लेने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल पहुंचे थे लेकिन जेल अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद बुधवार को ईडी की तरफ से पीएमएलए कोर्ट में आवेदन दिया गया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को लेकर होटवार जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को 16 दिसंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है।
PMLA court directs jail superintendent Hamid Akhtar to appear in court
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर पुलिस को आर्म्स एक्ट के तहत 36 अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए डीसी ने दी मंजूरी



