झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को 6 दिन के लिए ED ने लिया रिमांड पर, कोट ने दी मंजूरी.

0
AALAMBIR AALAM

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच आज गुरुवार को रांची PMLA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया.जहां ED आलमगीर आलम को रिमांड पर लेने की मांग की। बता दें कि बुधवार को 7 घंटे लगातार पूछताछ करने के बाद ED ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था । आज गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश करने के बाद ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी. जैसा की पता है 5 मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम ठिकानों से ED ने 35.23 करोड़ रुपया बरामद की थी.जिसके बाद पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम को ED ने गिरफ्तार किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here