बाबूलाल मरांडी : विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए आलमगीर आलम ने विधानसभा में सैकड़ों कर्मियों को अवैध रूप से नियुक्त किया

0
Babulal Marandi

Ranchi : आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर कहा झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए आलमगीर आलम ने विधानसभा में सैकड़ों कर्मियों को अवैध रूप से नियुक्त किया।गरीब युवाओं के हक़ की नौकरी नेताओं की पैरवी पर बांटी गई, पैसे के लेनदेन की सीडी सामने आई। मामला प्रकाश में आने पर विक्रमादित्य आयोग का गठन कर जांच हुई, जिसमें आलमगीर आलम पर लगे आरोप प्रमाणित भी हुए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो युवाओं को जानना और समझना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद युवा विरोधी हेमंत सोरेन ने विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय उसकी समीक्षा के लिए एक और आयोग का गठन कर दिया…दरअसल, कांग्रेस झामुमो वाले नहीं चाहते कि नियुक्ति घोटाला की सच्चाई समाने आए और झारखंड के युवाओं को न्याय मिले। राजशाही खानदान में पैदा हुए और ऐशो-ऐयाशी में पले बढ़े हेमंत सोरेन झारखंड के गरीब युवाओं का संघर्ष कभी नहीं समझ पाएंगे। इन्होंने युवाओं का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए किया है। अब युवाओं के पास मौका है, इन दुष्ट भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बेदखल कर अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला जरूर लें!

मरांडी ने अपने एक दूसरे ट्वीट में कहा झारखंड में भ्रष्टाचार के पर्याय, हेमंत सोरेन के मार्गदर्शक और घुसपैठियों के संरक्षक कांग्रेसी मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर एक बार फिर से राज्य में आकंठ भ्रष्टाचार की परत खोल दी है। आलमगीर आलम वही शख्स हैं, जिन्होंने अपने मंत्री पद का जी भर दुरुपयोग किया। कोरोना काल में सारी मनाही के बावजूद घुसपैठियों को रांची से बाहर भेजा, अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी टेंडर को प्रभावित किया, कमिशनखोरी कर घटिया कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की। पिछले साढ़े 4 सालों से झामुमो-कांग्रेस-राजद के ठगबंधन ने जनता का हक़ लूटकर सिर्फ अपनी तिजोरियों को भरा है। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का विलाप कर रही झामुमो-कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद जनता को लूटने का कोई अवसर नहीं छोड़ा। पिछले दिनों भारी मात्रा में कैश बरामदगी होने के बावजूद मुख्यमंत्री Champai Soren जी के द्वारा भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना अत्यंत निराशाजनक है और प्रमाण है कि वे भी इस लूट के खेल में बराबर के हिस्सेदार हैं।काली कमाई से नोटों का पहाड़ खड़ा करने वाले लोग समझ जाएं कि मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते कोई भी जनता का हक़ लूट नहीं सकता। जनता इन भ्रष्टाचारियों को करारा जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here