केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। 76 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन महीने से बीमार थीं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। माधवी राजे सिंधिया का ताल्लुक नेपाल राजघराने से रहा है। बुधवार को माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर ग्वालियर पहुंचा. एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए राजमहल जयविलास पैलेस के रानी महल में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया. गुरुवार शाम को सिंधिया समाधि स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.जहां सिंधिया समर्थक और प्रदेश के तमाम मंत्री भी रहेंगे.माधवी राजे के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया।




