कोयला घोटाला में ईडी का बड़ा ऐक्शन,झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

0
ed

रांची/कोलकाता: शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। यह तलाशी अभियान कोयला कारोबार से जुड़े कई मामलों की जांच के तहत चलाया गया। ये छापेमारियां कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े उन बड़े मामलों से संबंधित हैं, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन मामलों में बड़े पैमाने पर कोयले और अन्य संसाधनों की चोरी का आरोप है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।

धनबाद में कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह के आवास और उनसे जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी ईडी ने छापे मारे। देवबिल्ला क्षेत्र सहित कुल 16 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी तलाशी की गई।

वहीं, ईडी ने पश्चिम बंगाल में भी गैर-कानूनी कोयला खनन, परिवहन और स्टोरेज से जुड़े मामलों में दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में 24 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल सहित कई लोगों से जुड़े ठिकानों पर की गई। झारखंड और बंगाल में 40 से अधिक जगहों पर की गई यह संयुक्त कार्रवाई कोयला माफियाओं के खिलाफ बड़ी पहल मानी जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here