रांची:ईडी बालू, कोयला और स्टोन चिप्स आदि के अवैध करोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. ईडी सोमवार को हजारीबाग और धनबाद में अवैध बालू खनन से संबंधित छापेमारी कर रही है. बिहार के औरंगाबाद जिले में हुए अरबों रुपए के अवैध बालू को लेकर जांच की जा रही है। आज सुबह फिर ईडी रांची की टीम ने धनबाद जिले के 5 अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी है। इनमें सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह का आवास, सदर थाना क्षेत्र में ही चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल का आवास और सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल का आवास, पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह के आवास शामिल हैं जिनके आवास पर ईडी ने छापेमारी कर रही है।ईडी को मिली जानकारी के अनुसार धनबाद में अवैध बालू से जुड़े कई कारोबारी कोयला और रियल स्टेट का भी काम करते हैं.इनमें से कइयों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। धनबाद में बालू और कोयला के अवैध कारोबार से जुड़े कई कारोबारी इस कार्रवाई के बाद कई शहर छोड़ भागने की तैयारी में हैं तो कई पहले ही भाग चुके हैं। फिलहाल जिले के गोविंदपुर एनएच पर संचालित एक होटल ऐसे कारोबारियों का ठिकाना बना हुआ है। लगातार धनबाद में चल रहे कोयले के अवैध करोबार की शिकायत मिलने के बाद से धनबाद सहित प्रदेशभर के दर्जनों अवैध करोबारी ईडी के सर्विलांस पर हैं।पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह के आवास पर छापेमारी के दौरान ईडी ने इनके दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि बिहार में बालू कारोबार जुड़े एक मामले में यह छापेमारी चल रही है. बिहार में बालू कारोबार से जगन सिंह जुड़े हैं. इसके अलावा इनके कई तरह का कारोबार हैं. धनबाद में पेट्रोल पंप, हार्डकोक, बिल्डर का काम भी ये करते हैं. कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सिटी सेंटर भवन में इनका आफिस भी है. धनबाद के अलावे हजारीबाग में भी छापेमारी की जा रही है.



