रांची : 12 दिन तक पुलिस रिमांड पर दिनेश गोप से पूछताछ के बाद सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर दिनेश गोप को विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए ने कोर्ट से दिनेश गोप से पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड मांगी. जिसे स्वीकार करते हुए एनआईए कोर्ट ने 1 और दिन का वक्त दिया है। इससे पहले दिनेश गोप की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा चुके हैं।मालुम हो कि दिनेश गोप को एनआईए ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। नेपाल में वेश बदलकर रह रहा दिनेश गोप ने रिमांड में पूछताछ के दौरान बताया कि वह नेपाल से कनाडा भागने की फिराक में था और इसके लिए पासपोर्ट भी बनवा रहा था।



