ED is questioning MLA Rajesh Kachhap-This was part of the BJP’s game plan to topple the JMM-Congress
रांची : इरफान अंसारी और पार्टी के दो अन्य विधायक राजेश कच्छप और नमन बिक्सेल कोंगारी को 30 जुलाई को हावड़ा में 48 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया था।वे कथित तौर पर हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश के तहत भाजपा से नकदी प्राप्त करके लौट रहे थे। खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप आज करीब ग्यारह बजे इसी कार्यालय पहुंचे। बता दें की सोमवार को इरफ़ान अंसारी ईडी के सामने पेश हुए थे।झारखंड के कांग्रेस विधायक और ‘कैश फॉर गवर्नमेंट’ मामले के आरोपी इरफ़ान अंसारी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष दावा किया है कि वह कभी भी हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के लिए किसी भी खरीद-फरोख्त का हिस्सा नहीं थे।मालूम हो कि संघीय एजेंसी ने पिछले साल 24 दिसंबर को जयमंगल सिंह उर्फ का बयान दर्ज किया था। इन तीनों विधायकों को 30 जुलाई को रोका गया और फिर बंगाल पुलिस ने 48 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगाया गया था कि ये विधायक बीजेपी से पैसा लेकर लौट रहे थे और ये हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को गिराने के बीजेपी के गेम प्लान का हिस्सा थे.
ED is questioning MLA Rajesh Kachhap-This was part of the BJP’s game plan to topple the JMM-Congress
इसे भी पढ़े : झारखंड को चाहिए 8.5 लाख, सीएम हेमंत हर मंच से केंद्र से कर रहे आग्रह



