पूर्वी सिंघभूम :सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर निजी विद्यालयों के शिक्षक संघ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए DC

0

पूर्वी सिंघभूम :सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर निजी विद्यालयों के शिक्षक संघ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में सभी प्रखण्डों से जुड़े वक्ताओं ने अपना विचार रखा। सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमों से उन्हें अवगत कराया गया।ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड स्तर पर लाइब्रेरी सह रिसोर्स सेंटर स्थापित करने पर विमर्श किया गया जिससे सभी प्रखंडों के बेस्ट ब्रेन इन रिसोर्स सेंटर में बच्चों का मार्गदर्शन कर सकें। इन सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराये जाने पर विचार किया गया जिससे भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र सफल होकर राज्य और देशभर में विभिन्न पदों पर अपना योगदान दे सकेंगे।युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की डीसी ने अपील की ताकि वे अपने परिवार की समृद्धि के अलावा अपने उद्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकें। साथ ही राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को जागरूक करने में सहयोग की अपील किया गया जिससे वंचित वर्ग का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here