ईरान में शनिवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के झटके करीब रात 1.32 बजे महसूस किये है, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 8 लोग घायल हो गये है. यूएई में भी झटके महसूस किये गये है. ईरानी मीडिया के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 बतायी जा रही है.जबकि यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 थी. EMSC के मुताबिक भूकंप 10 किमी की गहरायी पर था. भू-वैज्ञानिक ने बताया कि भ्रंश रेखाएं ईरान को पार करती हैं, जिससे हाल के वर्षों में कई विनाशकारी भूकंपों का सामना करना पड़ा है.युक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों के निवासियों ने भी झटके महसूस किये हैं.राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप दक्षिणी ईरान में देर रात करीब 1.32 बजे 10 किमी की गहराई में दर्ज किया गया था. बता दें कि बीते 22 जून को अफगानिस्तान में भूकंप ने भारी तबाही मचायी थी. जिसमें हजार से अधिक लोगों की जान चली गयी थी. जबकि 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये थे. अफगानिस्तान में आये भूकंप के झटकों को पाकिस्तान के लोगों ने भी महसूस किया था. पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी.



