रूस के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंप के बाद अमेरिका से जापान तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिका, जापान, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, इक्वाडोर और हवाई जैसे क्षेत्रों में समुद्र तटों पर लहरें उठ सकती हैं इसकी चेतावनी जारी की गई हैं ।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह 1952 के बाद इस क्षेत्र का सबसे ताकतवर भूकंप है। कमचटका के तट पर आज दिनभर में कम से कम छह भूकंप दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 5.4 से 6.9 के बीच थी। हालांकि, ये सभी उस 8.7 तीव्रता वाले भूकंप से कम शक्तिशाली थे।




