Dumka: जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी. इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है. सभी की उम्र करीब 10 साल है. मृतक बच्चों की पहचान कुंदन कुमार, रेखा कुमारी, ज्ञान गंगा कुमारी और नंदनी कुमारी के रूप में की गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना पर झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है । सीएम ने ट्वीट किया”दुमका जिले के सरैयाहाट क्षेत्र स्थित पथरिया गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मृत्यु की दुःखद खबर से मर्माहत हूँ।परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”



