रातू रोड स्थित बहुप्रतीक्षित मॉल (मॉल ऑफ रांची) का सीएम ने किया उद्घाटन

0
mall of ranchi

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को शहर के रातू रोड के पास बहुप्रतीक्षित मॉल ऑफ रांची के पीजेपी सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन, फिल्म निर्माता प्रकाश झा समेत अन्य मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद हेमंत सोरेन ने काउंटर से गदर-2 का टिकट खरीदा और हॉल में बैठकर फिल्म देखी.पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिरी बार उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फिल्म कब देखी थी. इस पर हेमंत सोरेन ने जवाब दिया कि मैं इतनी जिम्मेदारी लेकर चल रहा हूं कि बताना मुश्किल है. गदर 2 के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि उन्हें सभी पुराने कलाकार पसंद हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here