रांची: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक झारखंड में संकल्प यात्रा पर निकलने वाले हैं.इसे लेकर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बैठक हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई.बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप वर्मा ने कहा कि जब से राज्य में झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से राज्य हत्या, लूट, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के नये-नये रिकॉर्ड बना रहा है.हेमन्त सरकार के कुप्रबंधन और कुशासन ने राज्य को अराजकता के अंधेरे में धकेल दिया है। ऐसे में राज्य की जनता को इन हालात से मुक्ति दिलाने के लिए बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं.यह यात्रा 17 अगस्त को भोगनाडीह से शुरू होगी और 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य सभा के साथ समाप्त होगी.यात्रा सात चरणों में निकाली जाएगी और राज्य के सभी जिलों, 264 ब्लॉकों और 81 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी.संकल्प यात्रा 7 चरणों में किस विधानसभा में पहुंचेगी.
पहला चरण (17 से 20 अगस्त) – बरहेट, बोरियो, राजमहल, महगामा, गोड्डा, महेशपुर, पोड़ैयाहाट, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़
दूसरा चरण (23 से 27 अगस्त) – मधुपुर, सारठ, जरमुंडी, देवघर, शिकारीपाड़ा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी
तीसरा चरण (4 से 6 सितंबर) – जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही, बरकट्ठा और बगोदर
चौथा चरण (9 से 16 सितंबर) – हजारीबाग, बड़कागांव, मांडू, रामगढ़, सिमरिया, चतरा, पांकी, डाल्टनगंज, हुसैनाबाद, छतरपुर, भवनाथपुर, विश्रामपुर और गढ़वा
पांचवां चरण (8 से 24 सितंबर) – लातेहार, मनिका, लोहरदगा, बिशुनपुर, गुमला, सिसई, कोलेबिरा, सिमडेगा, तोरपा, खूंटी, चक्रधरपुर, महेशपुर, मझगांव और चाईबासा
छठा चरण (26 सितंबर से 1 अक्टूबर)- निरसा, सिंदरी, धनबाद, झरिया, बाघमारा, चंदनकियारी, बोकारो, बेरमो, गोमिया, गिरिडीह और गांडेय
सातवां चरण (3 से 10 अक्टूबर)- खरसावां, सरायकेला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, बहरागोड़ा, घाटशिला, ईचागढ़, सिल्ली, तमाड़, खिजरी, मांडर, कांके, हटिया और रांची.



