शनिवार को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुक़ाबले में इंडिया ने मलेशिया पर शानदार जीत हासिल की।एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में इंडिया ने मलयेशिया को 4-3 से मात दे दी। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम ने रिकॉर्ड चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है।सीएम ने ट्वीट किया “चेन्नई में आयोजित पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मलेशिया पर शानदार जीत के लिए #TeamIndia को हार्दिक बधाई और जोहार।आप सभी ने चैंपियंस की तरह शानदार जीत हासिल की।@TheHockeyIndia”



