रांची : आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (रांची) में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “Digital Initiatives for Higher Education in Jharkhand” विषय पर वर्कशॉप में मंत्री चम्पई सोरेन शामिल हुए । चम्पई सोरेन ने कहा झारखंड का शिक्षा जगत एक बदलाव के मुहाने पर खड़ा है, और तकनीक के इस्तेमाल से हम विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली वैश्विक स्तर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर पाएंगे।सीएससी-एसपीवी के सहयोग से, शैक्षणिक संस्थानों को ई-गवर्नेंस तथा सूचना तकनीक से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस डिजिटल इनिशिएटिव द्वारा हम शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को तेज एवं पारदर्शी बना पाएंगे।विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति, झारखंड ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम, मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना समेत कई योजनाएं शुरू की गई हैं।




