धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल ,मुख्यमंत्री , राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन एवं अन्य शामिल हुए।स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णनन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ₹1714 करोड़ की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं ₹5328 करोड़ की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास किया।सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए 5,40,215 किशोरियों के बीच लगभग ₹261 करोड़ की सहायता राशि का वितरण हुआ। इससे पूर्व भी लाखों की संख्या में इस योजना के तहत किशोरियां आच्छादित हुईं हैं।मौके पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.



