khunti: पीएम मोदी ने दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली करीब 75 जनजातियों के सामाजिक कल्याण के लिए ₹24,000 करोड़ के बजट के साथ पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान का शुभारंभ किया।पीएम ने कहा हमारे देश में 110 से ज्यादा जिले ऐसे थे, जो विकास के हर क्षेत्र में पिछड़े हुए थे। पहले की सरकार बस उनकी पहचान कर के छोड़ देती थी। इन जिलों में शिक्षा, स्वास्थ सुविधाएं दशकों से दयनीय स्थिति में थी। संयोग देखिए, इन्हीं जिलों में देश की सबसे ज्यादा आदिवासी परिवार रहते थे। इन जिलों को अपने हाल पर छोड़कर भारत कभी विकसित नहीं हो सकता था। इसलिए वंचितों को वरीयता के सिद्धांत पर चलते हुए हमारी सरकार ने इन जिलों को आकांक्षी जिला घोषित किया। इन जिलों में हम शिक्षा, स्वास्थ और सड़क जैसे अनेक विषयों पर शून्य से काम शुरू करके सफलता के नए शिखर पर पहुंच रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस व झारखण्ड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर झारखण्ड की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कई सौगातें दीं.
● 24000 करोड़ की बजट वाले प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) जिसके अन्तर्गत यह योजना विशेष रूप से कमज़ोर आदिम जनजाति/आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए समर्पित होगी.
● धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत.
● आज 15 नवंबर को देशभर के 8करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 वीं किस्त की राशि.8 करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि पीएम मोदी द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
● झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंडवासियों को 7200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात.



