Did not vote for Dimple Yadav, fired shot, thrown from moving vehicle-We will annihilate you
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हरा कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लेकिन इस जीत के कुछ दिनों बाद ही सपा को वोट नहीं देने पर हमला करने का गंभीर आरोप लगा दिया है। हमले के दौरान व्यक्ति की पत्नी के पैर में गोली भी लग गई है। बताया जा रहा है कि किशनी थाना क्षेत्र के गाँव भिटारा में 12 दिसंबर 2022 की सुबह करीब 10 बजे बालकराम पाल नामक व्यक्ति के आवास पर 3 लोग आकर गालियाँ देनी शुरू कर देते हैं। तीनों लोगों में से एक रिंकू यादव ने कहा, “तुझे पता था कि वोट किसे देना है इसके बावजूद तूने भाजपा को वोट दिया। हम तुझे जड़ से खत्म कर देंगे।” ऐसा कह कर रिंकू यादव ने हवाई फायरिंग की ,फिर कथित तौर पर पाल पर भी गोली चला दी।
लेकिन इस दौरान बालकराम पाल की पत्नी बीच में आ गई जिस कारण उनके पैर में गोली लग गई। इसके बाद कथित तौर पर रिंकू और उसके साथी बालकराम पाल को जबरन गाड़ी में बिठाकर साथ ले जाने लगे।अपराधियों ने बालकराम पाल को चलती कार से धक्का दे नीचे गिरा दिया। ग्रामीणों के सहयोग से पाल अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया।जबकि पुलिस ने इसे शराब का झगड़ा बताया है, पुलिस का कहना है कि इसका मतदान से कोई संबंध नहीं है। FIR दर्ज़ कर जांच की जा रही है।

Did not vote for Dimple Yadav, fired shot, thrown from moving vehicle-We will annihilate you
इसे भी पढ़े : प्रिंसिपल ने टूर पर ले जाकर नाबालिग छात्रा का किया रेप



