झारखंड सरकार के विरुद्ध ढुल्लु महतो की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

0

धनबाद के बाघमारा के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने धनबाद पुलिस और झारखंड सरकार के विरुद्ध मानवाधिकार हनन का केस दर्ज कराया है. धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में मामला दायर किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एस एन मुखर्जी और राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि राज्य में JMM सरकार बनने के बाद भाजपा के विधायक होने की वजह से ढुल्लू महतो को परेशान किया जा रहा है। क्योंकि ढुल्लू महतो हमेशा सरकार की नीतियों का विरोध करते रहते हैं। अधिवक्ता ने कहा है कि सरकार राजनीतिक द्वेष की वजह से ढुल्लू महतो को पुराने मामलों में फंसाकर जेल में रखना चाहती है जो कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 के तहत दिए गए अधिकार का उल्लंघन है। सावित्री देवी ने इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी व सीबीआई से कराने की मांग की है। सावित्री ने आरोप लगाया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरणेश कुमार के मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर पुलिस लगातार उन्हें जेल मे रखने के लिए उन्हें रिमांड करवा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन मुखर्जी की दलील सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की कोर्ट ने ह्यूमन राइट केस पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 23 फरवरी निर्धारित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here