धनबाद : झारखंड रेलवे यूजर्स एसोसिएशन ने सांसद श्री ढुल्लू महतो से मुलाकात कर ट्रेनों की मांग रखी थी,जिसके बाद जनभावनाओं को समझते हुए ढुल्लू महतो द्वारा धनबाद वासियों के अधिकारों के लिए संसद में आवाज उठाई। आज 03.12.2024 को लोकसभा के पटल से धनबादवासियों की सुविधा के लिए धनबाद से डायरेक्ट रेल सेवा दिल्ली, बैंगलोर, वेल्लोर, हैदराबाद और माता वैष्णो देवी के लिए रेल मंत्री से अनुरोध किया गया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेनें जल्द ही रेल मंत्रालय रेल मंत्रालय और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के माध्यम से धनबाद को मिल सकती हैं ।इन ट्रेनों के संचालन से धनबाद और झारखंड की बड़ी आबादी को लाभ होगा।
झारखंड रेलवे यूजर्स एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत निम्नलिखित ट्रेनों की मांग:
- धनबाद – तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट
- धनबाद – मुंबई (एलटीटी) via डाल्टनगंज
- धनबाद – आनंद विहार (दिल्ली)
- धनबाद – बेंगलुरु (एसएमवीटी)
- धनबाद – हजारीबाग – रांची मेमू एक्सप्रेस




