धनबाद: ट्रक ने कार को मारी टक्कर,चार दोस्तों की मौ*त

0
accident

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा में जीटी रोड पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार देर रात की है। गोविंदपुर रेंज के पुलिस उपाधीक्षक शंकर कांति ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल को धनबाद के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पांच दोस्त छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गलत दिशा में कार से जा रहे थे और कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here