धनबाद: केंदुआडीह में ज़हरीली गैस लीक,2 की मौ*त,DC तथा SSP ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

0
dhanbad dc

धनबाद (झारखंड): धनबाद जिले के केंदुआडीह खनन क्षेत्र में जहरीली गैस का खतरा लगातार गंभीर होता जा रहा है। जीएम बंगाल के पास, नया डेरा नंबर-1 गेट और केंदुआ नंबर-5 सहित तीन स्थानों से निरंतर गैस रिसाव हो रहा है, जिसके चलते हजारो लोग प्रभावित हो चुके हैं। अब तक दो महिलाओं की जान जा चुकी है, जबकि सिरदर्द, घबराहट और बेचैनी जैसे लक्षणों के कारण दो दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात नाजुक होने पर कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त तथा एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।अस्पताल में इलाजरत प्रभावित लोगों से मिल कर हालचाल जाना।केंदुआडीह स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उपायुक्त, एसएसपी तथा बीसीसीएल सीएमडी ने प्रभावित नागरिकों के साथ बैठक की।प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को तत्काल कैंप में शिफ्ट होने की अपील की।स्थाई तौर पर विस्थापन को लेकर भी प्रभावित लोगों से अपील की गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here