रांची : एक्स के जरिए सीएम हेमंत सोरेन को शिकायत मिली थी कि सेंट्रल अकादमी स्कूल, बरियातू, रांची छात्रावास के बच्चे काफी परेशान है। छात्रावास की खिड़कियों में कांच नहीं है। रात को ठंडी हवा कमरे तक पहुंचती है। इससे बच्चे काफी परेशान है। मामले पर सीएम से ऐक्शन लेने की गुहार लगाई गई है।मामले पर नजर पड़ते ही सीएम ने बिना कोई देरी किए आदेश जारी कर दिए “तत्काल संज्ञान लें एवं बच्चों को राहत पहुँचाने हेतु हर संभव कदम उठाते हुए सूचित करें”.डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संज्ञान लेते हुए सीएम को सूचित किया “महोदय वर्णित शिकायत पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश देते हुए सूचित करने को कहा गया है।”




